20 Apr 2024, 17:10:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2020 12:36AM | Updated Date: Dec 24 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम मेलबोर्न में 26 दिसंबर को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब दूसरे बॉकिंसग डे टेस्ट में खेलने उतरेगी तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उसका 100वां टेस्ट होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट संबंधों की शुरुआत 1947 में हुई थी। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए 99 टेस्टों में भारत ने 28 जीते हैं, 43 टेस्ट हारे हैं, एक टाई रहा है और 27 ड्रॉ रहे हैं। भारत के टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया दूसरा देश बनेगा जिसके खिलाफ वह 100 टेस्ट मैच पूरे करेगा।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 122 टेस्ट खेले हैं। भारत ने इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ 98, पाकिस्तान के खिलाफ 59, न्यूजीलैंड के खिलाफ 59, लंका के खिलाफ 44, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39, बंगलादेश के खिलाफ 11, जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 और अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेला है। भारत का टेस्ट क्रिकेट का सफर 1932 में शुरु हुआ था। भारत ने अब तक तक कुल 543 टेस्ट खेले हैं जिसमें उसने 157 जीते हैं, 168 हारे हैं, एक टाई रहा है और 217 ड्रॉ रहे हैं।

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वें टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने का श्रेय बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे को जाएगा। रहाणे तीसरी बार भारत की कप्तानी संभालेंगे। रहाणे ने इससे पहले दो टेस्टों में भारत की कप्तानी संभाली थी और दोनों ही मैच जीते थे। नियमित कप्तान विराट कोहली जनवरी में अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडिलेड टेस्ट के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट चुके हैं। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास में भारत तीसरा देश होगा जिसके खिलाफ वह 100 टेस्ट पूरे करेगा। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 116 टेस्ट खेले हैं। ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया ने 1877 से अब तक 831 टेस्ट खेले हैं, 394 जीते हैं, 224 हारे हैं, दो टाई खेले हैं और 211 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »