19 Apr 2024, 05:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम साथियों का हौसला बढ़ाकर स्वदेश रवाना हुए विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2020 4:40PM | Updated Date: Dec 22 2020 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष टेस्ट सीरीज के लिए अपने टीम साथियों का हौसला बढ़ाकर स्वदेश रवाना हो गए। भारत को एडिलेड में पहले दिन रात्रि टेस्ट में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार में भारत के लिए सबसे शर्मनाक बात यह रही थी कि टीम दूसरी पारी में अपने 88 साल के टेस्ट इतिहास में सबसे न्यूनतम 36 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी। भारत ढाई दिन के अंदर ही यह मुकाबला हार गया था। 
 
विराट को चार टेस्टों की इस सीरीज में पहला टेस्ट खेलने के बाद स्वदेश लौटना था। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। विराट पहले ही बीसीसीआई से पितृत्व अवकाश की अनुमति ले चुके थे। शेष तीन टेस्टों में अब अजिंक्‍य रहाणे टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारत के लिए रवाना होने से पहले विराट ने अपने टीम साथियों से बातचीत की और शेष टेस्टों के लिए उनका हौसला बढ़ाया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसम्बर से मेलबोर्न में शुरू होना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »