29 Mar 2024, 21:26:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्‍ट : डिनर ब्रेक तक भारत के गिरे दो विकेट, बनाए 41 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2020 12:40PM | Updated Date: Dec 17 2020 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मैच के पहले दिन डिनर ब्रेक तक 25 ओवर में दो विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। फिलहाल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा नाबाद लौटे हैं।
 
भारत की पारी, गिरे दो विकेट
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। मयंक अग्रवाल को पैट कमिंस ने एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। मयंक 40 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंद पर 2 चौके की सहायता से 17 रन बनाने के बाद वह वापस लौटे।
 
भारत की प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »