29 Mar 2024, 12:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दबाव में हम रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे : स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2020 12:20PM | Updated Date: Oct 11 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारजाह। राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व चैंपियन राजस्थान शुक्रवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 46 रनों से हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, " हम पूरे 40 ओवरों में अच्छा नहीं खेल रहे हैं। हम टुकड़ों में कुछ चीजें अच्छी कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से हम दबाव में योजना के अनुसार नहीं खेल पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने अंत में कुछ रन दे दिए।
 
उन्होंने कहा, " गेंदबाजों ने अपना अच्छा काम किया। विकेट इतना अच्छा नहीं था, जैसा यह रहा था। हमनें 10-15 रन ज्यादा दे दिए। हमें सकारात्मक रहना होगा और चीजों को जल्दी बदलना होगा। टीम के आलराउंडर बेन स्टोक्स अब क्वारंटीन पूरा होने के बाद शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। कप्तान ने कहा, " बेन स्टोक्स का एकांतवास कल पूरा हो जाएगा। हम इसके अगले दिन खेलेंगे। उन्होंने कोई अभ्यास नहीं किया है लेकिन हमें इसके बारे में बात करनी होगी।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »