20 Apr 2024, 07:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 5:06PM | Updated Date: Oct 10 2020 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था जबकि पंजाब को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता ने इस मुकाबले के लिए शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है। पंजाब ने शेल्डन कॉट्रेल की जगह क्रिस जॉर्डन को अंतिम एकादश में जगह दी है।
 
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है: पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह कोलकाता: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नीतीश राणा, सुनील नारायण, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »