25 Apr 2024, 10:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविड वार्नर के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण रही : बेयरस्टो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 3:51PM | Updated Date: Oct 9 2020 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ 97 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदरबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि कप्तान डेविड वार्नर के साथ उनकी साझेदारी मैच में काफी महत्वपूर्ण रही। बेयरस्टो ने पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 97 रन बनाए और वार्नर (52) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 160 रन की मजबूत साझेदारी की जिसकी बदौलत हैदराबाद ने पंजाब को 69 रन से हराया। बेयरस्टो को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 
 
बेयरस्टो ने कहा - अपनी पारी से खुश हूं। यह इस टूर्नामेंट में मेरा तीसरा अर्धशतक था। लय बरकरार रखना जरुरी है और वार्नर के साथ साझेदारी इस मैच में काफी महत्वपूर्ण रही। हमें पता है कि वार्नर कितने गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। यह उनका आईपीएल में 50वां अर्धशतक था और यह रिकॉर्ड अपने आप में उन्हें महान बनाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह मुकाबला जीतना बहुत जरुरी था। मैंने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे खुश हूं। यहां पिच और परिस्थितियां भारत के मुकाबले थोड़ी अलग हैं और तापमान भी काफी अलग है। राशिद खान बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें प्रदर्शन करते देखना सुखद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »