20 Apr 2024, 05:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सूर्यकुमार को टीम इंडिया में मिलनी चाहिए जगह : इरफान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2020 12:12AM | Updated Date: Oct 8 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शानदार पारी खेलने वाले मुबंई इंडियन्स के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि अगर अभी भी सूर्यकुमार को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलती तो उन्हें दुख होगा।

अबुधाबी में मंगलवार रात मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए मैच में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार ने 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 57 रनों से मैच जीत लिया। 

सूर्यकुमार की इस पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दीं। पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया, ‘‘अगर अभी भी सूर्यकुमार को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली तो मुझे दुख होगा। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’’ भारत के क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘सूर्यकुमार विशिष्ट और खतरनाक हैं क्योंकि वे विकेट के चारों ओर स्ट्रोक्स खेल सकते हैं।’’ भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मजाकिया लहजे में ट्वीट किया, ‘‘सूर्य कुमार मीठी छुरी हैं।’’ 2012 में आईपीएल में पर्दापण करने वाले सूर्यकुमार यादव का टूर्नामेंट में यह सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने 91 मैचों में 1791 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »