28 Mar 2024, 16:15:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच से पहले बोले राहुल त्रिपाठी - धोनी की टीम पर पड़ेगे भारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2020 12:51PM | Updated Date: Oct 7 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्‍नई के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स  के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने हुंकार भरी है। त्रिपाठी का कहना है कि उनके पास यूएई में खेलने का अनुभव है और वो महेंद्र सिंह धोनी की टीम पर भारी पड़ सकते हैं दिनेश कार्तिक की कप्‍तानी वाली केालकाता नाइटराइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सामने हार का सामना करना पड़ा था त्रिपाठी ने चेन्नई के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हम लंबे समय से अबू धाबी में अभ्यास कर रहे हैं।
 
यह हमारे लिये घरेलू मैदान जैसा है। हमें इस मैदान पर खेलने का कुछ अनुभव है. हमारे गेंदबाज जानते हैं कि यहां पर किस लेंथ की गेंद करनी है। उन्होंने कहा, यहां हमारे पिछले मैच (राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ) में सभी गेंदबाजों ने योगदान दिया था. यहां का मैदान बड़ा है और यह शारजाह से पूरी तरह भिन्न है। हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और चेन्नई के बल्लेबाजों के लिये मुश्किलें पैदा करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »