28 Mar 2024, 22:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 12:49PM | Updated Date: Oct 6 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। कैगिसो रबाडा (24 पर 4) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 59 रन से पराजित कर आईपीएल-13 की अंक तालिका में 8 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। दिल्ली ने पृथ्वी शॉ (42) और स्टोयनिस नाबाद 53) की शानदार पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में बेंगलुरु की टीम कप्तान विराट कोहली की 43 रनों की पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज 27 रन बनते-बनते पैवेलियन लौट गए।
 
अश्विन ने पिछले 4 मैचों में तीन अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिकल (4) को स्टोयनिस के हाथों लपकवा दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। अक्षर पटेल ने फिंच (13) और मोईन अली (11) को व नोर्त्जे ने डी विलियर्स (9) को पैवेलियन पहुंचा बेंगलुरु के मध्यक्रम को तहस-नहस कर स्कोर 4 विकेट पर 75 कर दिया। इसके बाद कैगिसो का जादू चला। उसने एक छोर पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान कोहली (43) को पंत के हाथों लपकवा अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद उसने वाशिंगटन सुंदर (17), शिवम दुबे (11) और इसरू उडाना (1) के विकेट हासिल कर दिल्ली को जीत की दहजीज तक पहुंचा दिया। 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लेने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (42), शिखर धवन (32) और स्टोयनिस (अवि. 53) की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »