19 Apr 2024, 10:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के बावजूद विराट ने तोड़ा टी-20 वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी टॉप-3 में भी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 12:16PM | Updated Date: Oct 6 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भले ही इंडियन प्रीमियर लीग के सोमवार को खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली ने हार के बावजूद टी-20 क्रिकेट का बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट किसी एक टी-20 टीम की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने ये कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच के दौरान किया। इस मैच में हालांकि कोहली की टीम आरसीबी को 59 रन से हार का सामना करना पड़ा। 
 
विराट कोहली अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 197 मुकाबले खेल चुके हैं। जो कि एक रिकॉर्ड है। इस कड़ी में आरसीबी के कप्तान ने जेम्स हिल्ड्रेथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने समरसेट के लिए 196 टी-20 मुकाबले खेले हैं। दिलचस्प बात है कि टॉप तीन में विराट अकेले भारतीय हैं। इस सूची में हिल्ड्रेथ के बाद तीसरे नंबर पर समित पटेल हैं, जिन्होंने नॉटिंघमशर की ओर से 191 मुकाबले खेले हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 189 मैचों के साथ चौथे और इसी टीम के सुरेश रैना 188 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
 
इतना ही नहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने एक और उपलब्धि हासिल की। विराट टी-20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस रेस में उन्होंने रोहित शर्मा और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। विराट कोहली का इस सीजन में सर्वाधिक स्कोर 72 रन रहा है जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »