23 Apr 2024, 14:12:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इरफान ने बिना नाम लिए धोनी की फिटनेस पर उठाया सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 12:15AM | Updated Date: Oct 4 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई नाबाद 47 रनों की पारी के बावजूद उनकी फिटनेस को लेकर भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने सवाल खड़े किए हैं।

दुबई में हैदराबाद टीम के खिलाफ मैच में धोनी पारी के 19वें ओवर में गर्मी से काफी परेशान नजर आए। उन्होंने मैदान पर फीजियो को बुलाया और साथ ही कुछ दवा भी ली। 39 वर्षीय धोनी आखिरी दो ओवरों में बड़े स्ट्रोक नहीं खेल पा रहे थे और रनिंग के बाद हांफ रहे थे।  इस बीच उन्होंने छोटा ब्रेक भी लिया। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 47 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम 165 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

इरफान पठान ने शनिवार को दोपहर में एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक आंकड़ा है, जबकि बाकियों के लिए टीम से बाहर किए जाने का कारण..’’ उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आने लगीं। इरफान ने हालांकि, अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कई लोग इसे धोनी से जोड़कर देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में कुछ अनुभवी क्रिकेटरों को फिटनेस को लेकर टीम में शामिल नहीं किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »