19 Apr 2024, 01:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के लिए तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2020 5:52PM | Updated Date: Oct 3 2020 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइंजी टीम राजस्थान रॉयल्स के इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स अब टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। राजस्थान की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से स्टोक्स की विमान में बैठे हुए एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले स्टोक्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, ‘‘अलविदा कहना कभी भी आसान नहीं होता।’’ 

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टोक्स अपने पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से क्राइस्टचर्च में अपने परिवार के साथ थे। इस कारण वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। कुछ महीने पहले ही स्टोक्स के पिता को ब्रेन कैंसर के बारे में पता लगा था। आईपीएल के कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टोक्स को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने के बाद छह दिन क्वांरटीन से गुजरना होगा। ऐसा अनुमान है कि स्टोक्स 14 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वह 11 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन बिना अभ्यास के मैदान में उतरना जल्दबाजी हो सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »