23 Apr 2024, 13:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सड़क दुर्घटना में मारे गए घाना के सात युवा फुटबालरों को अंतिम विदाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2020 12:24AM | Updated Date: Oct 3 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अकरा। अफ्रीकी देश घाना के दक्षिणी अशांति क्षेत्र में 19 सितंबर को सड़क हादसे में मारे गए घाना के सात किशोर फुटबॉलरों का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घाना के खेल मंत्री इसाक आसियामह और घाना फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों ने ऑंफिसो में शोक संपत्त परिवारों के साथ युवा फुटबॉलरों को अंतिम विदाई दी। गौरतलब है कि अफ्रीकी देश घाना में 19 सितंबर को हुए एक सड़क हादसे में सात किशोर फुटबॉल खिलाड़यिों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए थे।
 
स्थानीय पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब 12-15 वर्ष की आयु के ये फुटबॉल खिलाड़ी अशांति क्षेत्र के अफ्रांचो से फुटबॉल पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। इस दुर्घटना के बाद घाना फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) ने सातों किशोर फुटबॉल खिलाड़यिों की मौत के बाद उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »