26 Apr 2024, 03:07:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्नी साक्षी को सता रही है धोनी की याद, बोलीं- IPL नहीं अपने पति को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 3:28PM | Updated Date: Oct 2 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लगातार दो मैचों में हार के बाद आज जीत की तलाश में मैदान में उतरेंगे। धोनी इस वक्त बेहद दबाव में हैं। चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी यानी आठवें नंबर पर है। ऐसे में धोनी आज नई रणनीति के साथ मैदान पर पलटवार करने की कोशिश करेंगे। इस बीच धोनी की पत्नी साक्षी ने कहा है कि वो अपने पति को मिस कर रही है। आईपीएल में ये पहला मौका है जब खिलाड़ियों का परिवार टीम के साथ नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में न हो कर यूएई में हो रहा है। इसके अलावा खिलाड़ियों को बायो बबल से भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में परिवार से दूर रह कर खिलाड़ी मैच खेल रहे हैं।

पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइल खेलने के बाद से धोनी लगातार अपने परिवार के साथ रांची में थे। खास कर मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद धोनी करीब 5 महीने तक अपने घर से बाहर नहीं निकले। लेकिन अब आईपीएल खेलने के वो यूएई में है। लिहाजा परिवार को उनकी याद आ रही है। इंसाइड स्पोर्ट नाम की वेबसाइट से बातचीत करते हुए साक्षी धोनी ने कहा, 'मैं आईपीएल के मैच को मिस नहीं कर रही हूं। मैं मैच को टीवी पर फॉलो करती हूं। लेकिन अपने पति को मिस कर रही हूं। सच बताएं तो मुझे और बेटी जीवा के लिए वहां बायो बबल में 2 महीने तक रहना काफी मुश्किल होता।'

धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वो लगातार धोनी और अपने पूरे परिवार का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। मीडिया को धोनी की लाइफ स्टाइल से लेकर नए लूक के बारे में साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट से ही पता लगता रहता है। उन्होंने बातचीत में बताया कि वो इन दिनों बेटी जीवा की ऑनलाइन क्लासे में व्यस्त रहती है। साक्षी ने कहा कि उन्हें भी बेटी के साथ बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हआ था जहां सीएसके के प्रैक्टिस सेशन को इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया गया था। इस दौरान साक्षी धोनी ने कमेंट करते हुए कहा कि वह माही को देखना चाहती थी। उन्होंने कमेंट करते हुए टीम के मैनेजर रसेल राधाकृष्ण से कहा, 'रस मुझे माही को देखना है।' इसके तुरंत बाद कैमरा धोनी पर गया। साक्षी धोनी को देखकर काफी खुश हो गईं। लाइव पर फिर से कमेंट करते हुए लिखा, 'शुक्रिया रस, मुझे माही दिख गया।' इसके साथ ही उन्होंने टीम को सीजन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »