29 Mar 2024, 13:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शुरुआती विकेट गिराकर पंजाब पर दबाव बनाएंगे : शेन बांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 6:57PM | Updated Date: Sep 30 2020 6:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड का कहना है कि उनकी टीम किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में विपक्षी टीम के शुरुआती विकेट गिराकर उस पर दबाव बनाएगी। पंजाब की ओर से कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने बड़ी साझेदारी की थी और यह दोनों खिलाड़ी अबतक आईपीएल 13 में क्रमश: 222 और 221 रन बना चुके हैं। राहुल की मौजूदा फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का सबब बन सकती है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 69 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध नाबाद 132 रन बनाए थे।
 
बांड ने कहा - राहुल ने पिछले कुछ मुकाबलों में हमारे खिलाफ रन बनाए हैं और वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। पंजाब के खिलाड़यिों के प्रदर्शन को देखते हुए हमने अपने गेंदबाजों के साथ रणनीति तैयार की है। राहुल अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जो बड़ा स्कोर बनाते हैं। उन्होंने कहा - हम जानते हैं कि राहुल मध्य ओवरों में समय लेते हैं इसलिए हम उन्हें मौका नहीं देकर उन पर दबाव बनाएंगे। हमने उन्हें आउट करने के लिए रणनीति बनायी है। अंत में हम उन्हें उन क्षेत्रों में रन नहीं बनाने देंगे जो उनका मजबूत क्षेत्र है।
 
गेंदबाजी कोच ने कहा - हमारे पास गुणवत्ता वाले खिलाड़ी है और हमारी रणनीति उन पर दबाव बनाने की है। हमें पता है कि पंजाब के दो बल्लेबाजों ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर हम इन्हें जल्दी आउट कर देते हैं और मध्यक्रम पर दबाव बनाते हैं और उन्हें कम स्कोर पर रोक सकते हैं। बांड ने कहा - हमें अपने बल्लेबाजी आक्रमण पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अब तक अच्छा स्कोर खड़ा किया है और हमारी बल्लेबाजी को रोकना आसान नहीं है। हम इस मैदान में दो बार खेल चुके हैं तो हमें यहां की परिस्थितियों के बारे में जानकारी है जिससे हमें मदद मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »