29 Mar 2024, 19:40:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोटिल मिशेल मार्श आईपीएल से बाहर, होल्डर लेंगे उनकी जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2020 7:55PM | Updated Date: Sep 23 2020 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मिशेल मार्श दाएं टखने में चोट के कारण आईपीएल 13 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में वेस्ट इंडीज के जैसन होल्डर को शामिल किया गया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मार्श को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गयी थी और उन्होंने उस मुकाबले में सिर्फ चार गेंदें डाली थी और चोट के कारण वह अपने निर्धारित क्रम पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। वह 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन पहली गेंद पर आउट हो गए थे। हैदराबाद ने ट्वीट कर कहा, ‘मिशेल मार्श चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। होल्डर उनकी जगह टीम में शामिल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »