19 Apr 2024, 02:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्‍यास के बाद फिर मैदान पर दिखेगा टीम इंडिया का ये दिग्‍गज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:39PM | Updated Date: Sep 8 2020 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर से मैदान पर कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। युवराज सिंह ने इस साल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलनी की इच्छा जाहिर की है। इतना ही नहीं युवराज सिंह की मदद के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगे आया है और वह स्टार खिलाड़ी को क्लब खोजने में मदद कर रहा है। अगर युवराज सिंह बीबीएल में खेलते हैं तो वह इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
 
अभी तक भारत का कोई भी खिलाड़ी बीबीएल में नहीं खेला है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है। चूंकि युवराज ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था इसलिए उनका विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।
 
इससे पहले युवराज सिंह कनाडा की लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं। युवराज सिंह किसी भी विदेशी लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. उनके अलावा अब तक प्रवीण तांबे ही विदेशी लीग में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। प्रवीण तांबे इस साल कैरिबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं।
 
सिडनी मार्निंग हेरल्ड की रिपोर्ट के अनुसार युवराज के मैनेजर जैसन वार्न ने स्टार खिलाड़ी के बीबीएल में रूचि दिखाने की पुष्टि की। साथ ही दावा किया गया कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस पूर्व भारतीय आलराउंडर में दिलचस्पी रखने वाली फ्रेंचाइजी ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वार्न ने कहा, 'हम सीए के साथ मिलकर टीम तलाश रहे हैं। विश्व कप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे युवराज ने 2017 के बाद भारत के लिये कोई मैच नहीं खेला है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 304 वनडे में 8701 रन बनाने के अलावा 111 विकेट भी लिये हैं. उन्होंने देश की तरफ से 40 टेस्ट और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »