25 Apr 2024, 19:23:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL से पहले कप्तान लोकेश राहुल के साथ बीच पर मस्ती कर रहे KXIP टीम के खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 12:24AM | Updated Date: Sep 3 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों की निगाह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीतने पर है। टीम अपना जरूरी क्वारंटाइन पूरा करने के बाद पिछले एक सप्ताह से यूएई में ट्रेनिंग कर रही है। खिलाड़ी वहां के मौसम से तालमेल बिठाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच जब उन्हें एक दिन का आराम मिला तो वे खेल के बारे में ज्यादा न सोच कर रिलेक्स करने के लिए प्राइवेट बीच पर पहुंच गए। इसके बाद उन्हें दोबारा ट्रेनिंग पर लौटना होगा। 

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है- थोड़ा फन भी जरूरी है। इस वीडियो में हर खिलाड़ी अपनी मर्जी से मस्ती कर रहा है। मयंक अग्रवाल बीच पर चेयर डालकर रिलेक्स कर रहे हैं। हेड कोच अनिल कुंबले फोटोग्राफी का शौक पूरा कर रहे हैं और मोहम्मद शमी चांद को अपनी हथेली पर जमा रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ी बीच पर शर्टलेस भी नजर आ रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने इंस्टाग्राम से भी अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »