29 Mar 2024, 05:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाहर हुआ RCB का ये दिग्गज खिलाड़ी, अब इसे मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:59PM | Updated Date: Sep 1 2020 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जाम्पा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में जगह मिल गई है। तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन के स्थान पर जाम्पा को मौका दिया गया। आरसीबी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
 
बताया कि केन रिचर्डसन की जगह एडम जाम्पा आरसीबी की टीम से खेलेगी। केन रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग से हटने का निर्णय लिया था। जिसके बाद एडम जाम्पा की एंटी आरसीबी की टीम में हुई है।
 
वहीं फ्रेंचाइजी ने कहा, 'आरसीबी परिवार केन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देता है जिनके घर में पहला बच्चा आने वाला है। हम रिचर्डसन के टूर्नामेंट से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं। बता दें कि आरसीबी की टीम में पहले ही युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोईन अली और पवन नेगी के रूप में अच्छे स्पिनर है। वहीं अब एडम जाम्पा आने से टीम को और मजबूती मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »