29 Mar 2024, 11:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर हमला, हमले में फूफा की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:18AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पठानकोट। करीब नौ दिन पहले 19-20 अगस्त की रात को पंजाब के पठानकोट के थरियाल गांव में जिस सरकारी ठेकेदार की हत्या कर घर में लूटपाट की गई थी, वह क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार(58) के रूप में की गई है। वहीं हमले में घायल रैना की बुआ और फुफेरे भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं एक फुफेरा भाई और फूफा की मां ईलाज के बाद घर लौट चुके हैं। इस बीच इस वारदात के पीछे ‘काला कच्छा गिरोह’ होने की बात सामने आई है।
 
इस गिरोह ने उस हमला किया जब परिवार के सदस्य घर की टैरेस पर सो रहे थे। वहीं, पीड़ति परिवार का क्रिकेटर सुरेश रैना का सम्बंधी होने की बात सामने आने पुलिस पर पुलिस और प्रशासन पर इस वारदात की जांच का दबाव बढ़ गया है। वहीं शनिवार को ही सुरेश रैना अपना आईपीएल दौरा छोड़कर भारत लौट आए हैं।
 
इसकी वजह इसी वारदात को बताया जा रहा है। इस तरह वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस मामने की जांच कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »