29 Mar 2024, 12:40:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

50 सालों के क्रिकेट इतिहास में सबसे प्रेरणदायक कप्तान हैं धोनी : ग्रैग चैपल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 1:23PM | Updated Date: Aug 28 2020 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी पिछले 50 सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे प्रेरणादायक कप्तान रहे हैं, ऐसा कहना है पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रैग चैपल का। चैपल ने कहा कि धोनी क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड के माइकल ब्रियरली, ऑस्ट्रेलिया के इयान चैपल, मार्क टेलर और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड की बराबरी पर हैं। 
 
आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान ये विकेटकीपर बल्लेबाज उनकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा और उनकी नजर में धोनी भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।72 साल के चैपल ने कहा कि धोनी के पास अपार कौशल था और उन्हें प्रतिद्वंद्विता करना पसंद था। उन्होंने बताया कि वो धोनी के सामने कई चुनौतियां रखते थे और पूर्व भारतीय कप्तान हर चुनौती पर खरे उतरे थे। चैपल ने ये भी कहा कि धोनी के खेल के अलावा उन्हें इस खिलाड़ी का मजाकिया अंदाज भी बेहद पसंद था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »