28 Mar 2024, 15:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ड्वेन ब्रावो ने की धोनी की तारिफ, कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:02PM | Updated Date: Aug 28 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान में मैच की मुश्किल परिस्थितियों में बिना किसी घबराहट के दबाव से निपटने की काबिलियत थी। धोनी ने भारतीय टीम में खेलने संबंधित अटकलों को खत्म करते हुए 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
 
ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी के साथ काफी समय बिताया। ब्रावो ने बातचीत में कहा, बतौर खिलाड़ी वह (धोनी) दबाव को झेल लेते हैं, वह कभी घबराते नहीं हैं। वह हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हैं और वे जो कुछ भी करते हैं, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। धोनी हमेशा खिलाड़ियों के कप्तान रहे हैं और कई का उन्होंने पूरा समर्थन किया। धोनी के संन्यास के बारे में बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि ऐसा तो एक दिन होना ही था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »