मुंबई। विराट कोहली जल्द पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंट होने की खबर विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। अनुष्का शर्मा ने भी यही पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। दोनों ने बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आ सकता/सकती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया सेम फोटो और सेम कैप्शन लिखा है।
फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों दिख रहे हैं। कैप्शन में दोनों ने लिखा, 'और फिर हम तीन हो गए। जनवरी 2021.' फोटो में अनुष्का शर्मा बेबी बंप भी दिखा रही हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर पर शेयर किए गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों के ही पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। दोनों के फैंस उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं हैं।