29 Mar 2024, 00:44:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : CSK टीम के साथ UAE रवाना नहीं होंगे हरभजन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2020 12:22PM | Updated Date: Aug 21 2020 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह निजी कारणों से अपनी टीम के साथ शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र अमीरात के लिए रवाना नहीं होंगे। माना जा रहा है कि हरभजन सप्ताह या 10 दिन बाद संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) के लिए रवाना होंगे। 40 वर्षीय हरभजन चेन्नई में मौजूद नहीं हैं। 
 
हरभजन सहित चेन्नई के पांच खिलाड़ी फिलहाल यूएई नहीं जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों में फाफ डू प्लेसिस, लुंगी एनगिदी शामिल हैं जो सितंबर की शुरुआत में यूएई पहुंचेंगे। इसके अलावा इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर और ड्वेन ब्रावो सीपीएल में खेलने के कारण टीम से फिलहाल नहीं जुड़ पाएंगे। चेन्नई में शिविर में शामिल नहीं रहने वाले आलराउंडर रवींद्र जडेजा शुक्रवार को टीम के साथ यूएई रवाना होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »