19 Apr 2024, 14:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

21 खिलाडियों सहित 40 सदस्यीय दल भेजेगा आरसीबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2020 12:33AM | Updated Date: Aug 21 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कोरोना वायरस के कारण जहां एक तरफ आईपीएल फ्रेंचाइजी को कम सदस्यीय दल भेजने के लिए कहा गया था  वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) 21 खिलाड़यिों सहित 40 सदस्यीय दल भेज रहा है। आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक जैविक सुरक्षा वातावरण में आयोजित होगा। फ्रेंचाइजीको सुरक्षा के कारण अपने दल में कम से कम लोगों को शामिल करने के लिए कहा गया था।
 
आरसीबी कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। विराट के अलावा टीम के खिलाड़ियों में एबी डीविलियर्स, आरोन फिंच, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और क्रिस मोरिस भी शामिल हैं। 40 सदस्यीय दल में 21 खिलाड़यिों के अलावा टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन, मुख्य कोच साइमन कैटिच  सहित चार अन्य कोच शामिल हैं। इसके अलावा टीम में डॉक्टर, स्पोर्ट्स साइकोलोजिस्ट, फिजियो, सहायक फिजियो और दो मालिश विशेषज्ञ शामिल हैं। आरसीबी अपने साथ पांच नेट गेंदबाजों को भी साथ ले जाएगी। इन नेट गेंदबाजों में अमन कुमार, चेतन सकारिया, प्रवीण दुबे, आदित्य ठाकरे और सुशांत मिश्रा के नाम शामिल हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »