29 Mar 2024, 16:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इरफान पठान ने गेंदबाजों को दी चेतावनी, कहा- IPL में धोनी से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:51AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने 15 अगस्त के दिन शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट ले ली। उनके फैन्स को इस बात से काफी दुख पहुंचा। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी अब 19 सितम्बर से शुरू हो रहे आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का खिताब दिला चुके धोनी की नजरें इसमें एक और खिताब जोड़ने पर होंगी। 

धोनी के आईपीएल में बल्लेबाजी को लेकर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गेंदबाजों को एक सलाह दी है। लेफ्ट हैंड ऑलराउंडर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा कि, 'इस साल आईपीएल में गेंदबाजों को एमएस धोनी का सामना करने समय सावधान रहना चाहिए। धोनी जब भी आईपीएल में खेलते हैं तो मुझे लगता है कि सभी बॉलर यहां तक ​​कि मेरे जैसे रिटायर्ड खिलाड़ी भी बहुत खुश होंगे कि वो उनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वैसे भी वे जब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं तो वह इसका पूरा आनंद लेते हैं। मैं इस आईपीएल में वास्तव में उन्हें बैटिंग करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। सभी गेंदबाज सावधान रहें।'

इसी शो में भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि, 'संन्यास के बाद जब धोनी आईपीएल में खेलने उतरेंगे तो जोश उस समय चरम पर होगा। सीएसके के सबसे सफल फ्रेंचाइजी होने का एक कारण यह भी है कि उनकी लीडरशिप धोनी जैसे कप्तान के हाथ में है। धोनी जब भी खेलने उतरते हैं तो वो अपनी टीम को जिताने के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं।' लक्ष्मण के मुताबिक, धोनी जब तक खेलेंगे तब तक सीएसके की कप्तानी ही करते नजर आएंगे। इस आईपीएल में उनके हर मूवमेंट पर काफी बारीकी से नजर रखी जाएगी जिससे उनके हर क्रिकेट फैन को काफी खुशी होगी। इसलिए यह आईपीएल धोनी के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »