29 Mar 2024, 01:38:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जॉन अब्राहम की इस फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2020 12:36AM | Updated Date: Aug 18 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई लोगों की प्रेरणा बन चुके पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पर फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बन चुकी है। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता है कि खुद धोनी भी फिल्म में एक्ट‍िंग कर चुके हैं। धोनी ने एक्ट‍िंग के मंच पर भी अपनी प्रतिभा को मौका दिया है. तो आइए जानें कौन सी फिल्म है वो।

साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने डेविड धवन की फिल्म हुक या क्रूक में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम थे. फिल्म क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।

फिल्म में जॉन और धोनी के अलावा केके मेनन और जेनेलिया डिसूजा भी थे। यह थी धोनी की वो फिल्म जिसमें उन्होंने एक्ट‍िंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। इस बात को खुद धोनी ने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन के दौरान कंफर्म किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »