25 Apr 2024, 19:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुब्रमण्यम स्वामी ने माही को लेकर कही ये बड़ी बात, कहा- धोनी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 1:05AM | Updated Date: Aug 17 2020 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। अब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दे दी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर धोनी ने सन्यास का ऐलान किया।  वे यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।
 
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, लेकिन किसी और चीज से नहीं। उनकी प्रतिभा, टीम का प्रेरक नेतृत्व, जिसका उन्होंने क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, वो सार्वजनिक जीवन में भी आवश्यक है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएंगे धोनी : 39 साल के धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वे इस आईपीएल में भी चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। आईपीएल अबू धाबी, दुबई और शारजहां में खेले जाएंगे। कोरोना के चलते बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को भारत की जगह यूएई में शिफ्ट किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »