24 Apr 2024, 12:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा: सीके खन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:27AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। खन्ना ने धोनी को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘धोनी महान क्रिकेटर हैं।
 
उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उसे विश्व विजेता बनाया। उनका योगदान भारतीय क्रिकेट में हमेशा याद रखा जाएगा और उनका प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए शानदार विरासत छोड़ी है। वह बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ शानदार इंसान हैं। आपके योगदान के लिए एमएसडी आपका धन्यवाद और भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं। ’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »