24 Apr 2024, 08:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब 19 को धोनी के साथ टॉस होगा : रोहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2020 6:34PM | Updated Date: Aug 16 2020 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर कहा है कि क्रिकेट और उसके आसपास उनका प्रभाव बहुत बड़ा था।

रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली इंसानों में शामिल। क्रिकेट और उसके आसपास उनका प्रभाव बहुत बड़ा था। उनके पास एक विजन था और वह जानते थे कि टीम कैसे तैयार की जाती है। हम बेशक उन्हें नीली जर्सी में मिस करेंगे, लेकिन पीली जर्सी में वह दिखेंगे। 19 को टॉस पर मिलते हैं।’’ 

उल्लेखनीय है कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और यह टीम आईपीएल में पीली जर्सी पहनती है। आईपीएल का इस बार आयोजन 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक संयुक्त अरब अमीरात में होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »