29 Mar 2024, 20:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईपीएस, ओपीएस, स्टालिन ने धोनी को अगली पारी के लिए दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2020 5:09PM | Updated Date: Aug 16 2020 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि क्रिकेट में उनके अविस्मरणीय योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा तथा उन्हें अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।   
 
पलानीस्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान रहे जिनके नेतृत्व में देश ने तीन चैंपियनशिप जीती। उनके इस योगदान और प्रसिद्धि को हर भारतीय हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘धोनी का नाम तीन चैंपियनशिप जीतने वाले इकलौते ‘कैप्टन कूल’ होने और 331 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए इतिहास में स्वर्णअक्षरों में शुमार किया जाएगा। उनकी प्रसिद्धि को हर भारतीय हमेशा याद रखेगा।
 
पनीरसेल्वम ने कहा,‘‘एम एस धोनी अपने कठिन परिश्रम और शानदार क्रिकेंटिंग प्रवृत्ति के जरिये भारत को क्रिकेट में सफलता के शिखर पर ले गये।’’ उन्होंने कहा,‘‘धोनी ने खुद शांत रहते हुए भारत के पक्ष में प्रतिकूल परिस्थितियों को मोड़ने के तरीके ढूंढे। वह ‘कैप्टन कूल’ के तौर पर हमेशा लोगों के दिल में जगह बनाए रखेंगे।’’ स्टालिन ने कहा,‘‘धोनी का युग हमेशा याद किया जाएगा। आपका क्रिकेट और फुर्तीले नेतृत्व में असाधारण योगदान के लिए शुक्रिया कैप्टन कूल। अगली पारी के लिए आपको शुभकामनाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »