28 Mar 2024, 15:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL में अब इस नंबर पर बल्‍लेबाजी करेंगे धोनी - बैटिंग कोच का खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 2:36PM | Updated Date: Aug 15 2020 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना महामारी के बीच अब सभी खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। IPL के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी सहित कई खिलाड़ी शुक्रवार को शिविर में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे। इस दौरान सीएसके के कोच माइकल हसी ने टीम के कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी धोनी की बल्‍लेबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
 
माइकल हसी ने बताया की धोनी चेन्‍नई की टीम में इस नंबर पर बल्‍लेबाजी करते नजर आएंगे। हसी का मानना है कि धोनी इस आईपीएल में फिनिशर नहीं बल्कि मध्यक्रम में नम्बर चार पर बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में हसी ने कहा, "नम्बर 4 एमएस धोनी के लिए बल्लेबाजी में सबसे सही क्रम है, लेकिन मध्य क्रम में हर किसी को स्थिति के अनुसार अनुकूलित करने की आवश्यकता होगी। अभी तय नहीं है कि टीम का मेकअप क्या होगा। फिलहाल तैयारी के चरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »