19 Apr 2024, 20:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड को बड़ा झटका - पाक के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बेन स्‍टोक्‍स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 3:16PM | Updated Date: Aug 10 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्‍तान के साथ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेल रही इंग्‍लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्‍टोक्‍स सीरीज के बचे बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। बता दें कि इंग्‍लैंड ने पहला टेस्‍ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी। ईसीबी ने हालांकि उनके हटने का सही कारण नहीं बताया।
 
ईसीबी ने एक बयान में कहा, ‘स्टोक्स इस हफ्ते के अंत में न्यूजीलैंड जाएंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ 13 अगस्त गुरुवार और 21 अगस्त शुक्रवार से एजिस बाउल में शुरू होने वाले इंग्लैंड के दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे।’बयान के मुताबिक, ‘इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड स्टोक्स के परिवार के साथ सभी मीडिया से अनुरोध करता है कि वे इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें।’ क्राइस्टचर्च में जन्में 29 वर्षीय स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के अहम सदस्य हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »