29 Mar 2024, 16:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ऐसा खिलाड़ी है जिसकी तारीफ राष्ट्रपति-पीएम तक करते हैं - डीन जोन्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 3:01PM | Updated Date: Aug 5 2020 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्‍स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की तारिफ की है। डीन जोन्स ने बताया कि अगर धोनी टीम में नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा धोनी के नहीं होने पर एक फिनिशर को तैयार करना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुश्किल होगी। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'अभी ऐसा लग रहा है कि भारतीय सिलेक्टर्स ऋषभ पंत या फिर केएल राहुल के साथ जाएंगे। अगर धोनी के लिए आईपीएल का यह सीजन शानदार जाता है, तो उनके लिए दरवाजे खुल जाएंगे, लेकिन अगर वो आईपीएल में अच्छा नहीं कर पाते हैं तो निश्चित तौर पर उनके लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे। लेकिन उन्होंने दरवाजा खुला छोड़ा है।
 
जोन्‍स ने उस पल को याद किया जब पाकिस्‍तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उनके लंबे बालों की बात की थी। जोन्‍स ने कहा -सभवत: पाकिस्‍तान में वह बालों का स्‍टाइल होगा। मैं कमेंट्री कर रहा था और राष्‍ट्रपति मुशर्रफ ने उनसे कहा कि वह हेयर स्‍टाइल रखें और कहा कि वह इसमें अच्‍छे लग रहें हैं। वह उस खिलाड़ी की शैली में है जिनके बारे में राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री भी बात करते हैं क्‍योंकि वह वास्‍तव में सभी को मोहित करता है।
 
उन्होंने आगे कहा, 'धोनी के लिए यह ब्रेक काफी अच्छा साबित हो सकता है। उन्होंने काफी अच्छा ब्रेक ले लिया है, लेकिन आप विश्वास मानिए जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपके लिए ब्रेक से वापसी करना उतना ही मुश्किल होता जाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'वो सुपरस्टार हैं, महान हैं, तो मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे लोगों पर हमेशा उनके फैसले छोड़ देने चाहिए। टीम इंडिया केएल राहुल और ऋषभ पंत के बारे में सोच रही है, लेकिन अभी भी उनकी सबसे बड़ी मुश्किल फिनिशर की है। कौन फिनिशर की भूमिका निभाएगा? हार्दिक पांड्या इस बैलेंस को सही कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »