20 Apr 2024, 20:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली और तमन्ना भाटिया खिलाफ हाई कोर्ट में केस दर्ज, लगा है ये बड़ा आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:18AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। विराट के अलावा बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। जिसमें विराट और तमन्ना को गिरफ्तार करने की भी मांग की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट से ऑनलाइन जुआ को बैन करने के लिए निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने एक लड़के के मामले का भी जिक्र किया, जिसने हाल में आत्महत्या कर ली थी क्योंकि वह ऑनलाइन जुए के लिए उधार लिए पैसे वापस नहीं कर पाया था।

याचिका में कहा गया है कि युवा इसके आदी हो रहे हैं और ऑनलाइन जुआ कंपनियां विराट और तमन्ना जैसे स्टार्स का इस्तेमाल युवाओं के ब्रेनवॉश के लिए कर रही हैं। विराट कई और सितारों की तरह ऑनलाइन गेम्स को प्रमोट करते हुए एक ऐड में नजर आए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »