25 Apr 2024, 16:02:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन शतक को दोहरे या तिहरे शतक में बदलना नहीं जानते थे :कपिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 12:02AM | Updated Date: Jul 31 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा है कि क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर शतक बनाना जानते थे लेकिन शतक को दोहरे शतक या तिहरे शतक में बदलना नहीं जानते थे। कपिल ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और महिला टीम के मौजूदा कोच डब्ल्यू वी रमन के साथ पोडकास्ट ‘इनसाइड आउट’ में कहा, ‘‘सचिन के पास अपार प्रतिभा थी जो उन्होंने किसी और में नहीं देखी। वह उस दौर में पैदा हुए थे जहां वह जानते थे कि शतक कैसे लगाना है लेकिन वह कभी निर्मम बल्लेबाज नहीं बन पाए।
 
सचिन के पास क्रिकेट से जुड़ा सब कुछ था। सचिन  शतक बनाना जानते थे लेकिन उस शतक को दोहरे शतक और तिहरे शतक में कैसे बदलें, यह उन्हें नहीं आता था।’’ भारत के पहले विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा, ‘‘सचिन के पास कम से कम पांच तिहरा शतक लगाने और 10 दोहरा शतक लगाने की क्षमता थी क्योंकि वह किसी भी तरह के गेंदबाज के हर ओवर में चौका या छक्का जड़ सकते थे।’’
 
  सचिन ने अपने करियर में विश्व रिकॉर्ड टेस्ट 51 शतक बनाये जिसमें छह दोहरे शतक शामिल थे और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रन था जो उन्होंने बंगलादेश के खिलाफ दिसम्बर 2004 में बनाया था। सचिन के नाम 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »