29 Mar 2024, 19:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा भारतीय टीम के अगले धोनी हैं : रैना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2020 12:07AM | Updated Date: Jul 30 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह टीम इंडिया के अगले महेंद्र सिंह धोनी हैं। रोहित आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई ने आठ वर्षों में चार खिताब जीते हैं। 

रोहित ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कप्तानी भी की है औरÞ उनके नेतृत्व में ही टीम ने 2018 में निदहास ट्राफी और एशिया कप का खिताब जीता था। रोहित ने 10 वनडे और 19 टी-20 मैच में टीम की कप्तानी है जिनमें से वनडे में भारत ने आठ और टी-20 में 15 मैच जीते हैं। 

रैना ने कहा, ‘‘मैं यह कह सकता हूं कि रोहित भारतीय क्रिकेट टीम के अगले धोनी हैं। मैंने उन्हें देखा है, वह शांत हैं और उन्हें सुनना पसंद है। वह खिलाड़यिों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सामने आकर नेतृत्व करना पसंद है। जब कप्तान खुद सामने आकर नेतृत्व करता है और खिलाड़यिों को सम्मान देता है तब आपको लगता है कि आपके पास सबकुछ है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »