25 Apr 2024, 10:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अकमल पर लगा प्रतिबंध तीन साल से घटकर 18 महीने हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2020 7:15PM | Updated Date: Jul 29 2020 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने कर दिया गया है। अकमल पर आरोप था कि उनसे मैच-फिंिक्सग के लिए संपर्क किया गया था और उन्होंने इसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को नहीं दी थी। बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं देने के कारण अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। अकमल पर पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने के मामले में इस वर्ष अप्रैल में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था और इसके खिलाफ उन्होंने अपील की थी।
 
उनकी अपील पर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट पूर्व न्यायाधीश फकीर मोहम्मद खोखर ने सुनवाई की थी और इस फैसले को दो सप्ताह पहले सुरक्षित रख लिया गया था। फकीर मोहम्मद खोखर ने उनकी अपील पर फैसला सुनाते हुए उन पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने दिया है।
 
इस फैसले के बाद अकमल अब अगले साल अगस्त से क्रिकेट खेल सकते हैं।  प्रतिबंध की अवधि कम होने के बाद अकमल ने मीडिया से कहा, ‘‘मैं अभी भी संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि अन्य खिलाड़यिों को इसी तरह के आरोप में कम सजा दी गयी थी। मैं अपने वकीलों से सलाह लूंगा जिसके बाद इसे और कम कराने की कोशिश करूंगा।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »