19 Apr 2024, 10:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब सरकार को खेल रत्न के लिए मेरा नाम वापस लेने का हक है: हरभजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2020 12:23AM | Updated Date: Jul 19 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि वह खेल रत्न के योग्य नहीं है और पंजाब सरकार को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए उनका नाम वापस लेने का पूरा हक है। हरभजन ने कहा कि अवॉर्ड के लिए किसी भी एथलीट का पिछले तीन साल का प्रदर्शन देखा जाता है। गौरतलब है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी हरभजन ने 2016 के बाद से अब तक टीम इंडिया के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है।
 
40 वर्षीय स्पिनर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्यारे दोस्तों मुझे लगातार फोन कर पूछा जा रहा है कि पंजाब सरकार ने खेल रत्न के लिए उनका नाम वापस क्यों लिया। सच्चाई यह है कि मैं इसके योग्य नहीं हूं क्योंकि इस अवॉर्ड के लिए पिछले तीन वर्षों का प्रदर्शन देखा जाता है।’’           उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सरकार को मेरा नाम वापस लेने का पूरा हक है। मैं मीडिया के अपने दोस्तों से अपील करता हूं कि किसी भी तरह के कयास नहीं लगाएं। धन्यवाद।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »