20 Apr 2024, 01:15:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अश्वेत लोगों के जीवन के बिना कोई जीवन मायने नहीं रखता : डू प्लेसिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 12:12AM | Updated Date: Jul 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने नस्लभेद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा है कि अश्वेत लोगों के जीवन के बिना किसी भी जीवन के कोई मायने नहीं हैं। कुछ महीने पहले अमेरिका में पुलिस हिरासत में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका सहित विभिन्न देशों में नस्लभेद के खिलाफ आवाज बुलंद की गयी थी और खेल जगत ने भी इस अभियान को अपना समर्थन दिया है।

नस्लभेद के खिलाफ ब्लैक लाइव्स मैटर नामक अभियान चलाया जा रहा है और इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में भी दोनों टीमों के खिलाड़यिों ने पहले मैच में इस अभियान को अपना समर्थन दिया था। डू प्लेसिस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में मैंने महसूस किया कि हमें गलत बात के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हम अपने देश में कई अन्याय होते देखते हैं जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरुरत है और उस पर कार्रवाई करनी है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »