19 Apr 2024, 05:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर के गांगुली और धोनी के बीच तुलना से सहमत नहीं : आकाश चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 4:37PM | Updated Date: Jul 17 2020 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि वह टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच किए तुलना से सहमत नहीं है। आकाश ने कहा कि वह गंभीर की इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते कि गांगुली ने धोनी की तुलना में टीम में ज्यादा मैच जिताने वाले खिलाड़ी तैयार किए थे। उन्होंने कहा कि धोनी ने बेहतरीन तरीके से टीम बनाई और 2017 में कप्तानी छोड़ने के बाद उस टीम को कप्तान विराट कोहली को सौंपी। 
 
आकाश ने कहा कि धोनी को कप्तान बनने के बाद अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि गंभीर ने हाल ही में गांगुली और धोनी की कप्तानी की तुलना करते हुए कहा था कि गांगुली ने अपनी कप्तानी में धोनी की तुलना में टीम में कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी तैयार किए थे।
 
उन्होंने कहा कि गंभीर का यह दावा गलत है। उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी में सुरैश रैना, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्‍य रहाणे, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट जैसे खिलाड़ी ने अपनी करियर में मुकाम हासिल किया और टीम को मैच जिताने वाले खिलाड़ी बने। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »