19 Apr 2024, 10:49:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तानी और बल्लेबाजी में धोनी के नक्शेकदम पर चलता हूं: प्रियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 12:33AM | Updated Date: Jul 17 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी प्रियम गर्ग का कहना है कि कप्तानी और बल्लेबाजी में वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नक्शेकदम पर चलते हैं। भारत को विश्व विजेता बनाने वाले धोनी को कई युवा क्रिकेटर अपना रोल मॉडल मानते हैं। टीम के साथी खिलाड़ी भी धोनी के मैदान में संयम रखने के कायल हैं। प्रियम की कप्तानी में भारतीय टीम इस साल जनवरी में अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी। प्रियम ने कहा, ‘‘मैं धोनी सर को फोलो करता हूं।
 
वह मेरे प्रेरणास्रोत्र हैं। बल्लेबाजी या कप्तानी में मैं उनके नक्शेकदम पर चलता हूं। मैंने धोनी सर से विपरीत परिस्थिति में भी संयम रखना सीखा है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मैं धोनी सर के बल्लेबाजी वीडियो बहुत ध्यान से देखे हैं और उनसे काफी कुछ सीखा है। मैं हमेशा उनके मैच के वीडियो देखता हूं जिसमें वह अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण सजाने के कौशल से मैच का पासा पलट देते हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »