28 Mar 2024, 15:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मशरफे मुर्तजा का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, पत्‍नी हुई पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 3:29PM | Updated Date: Jul 15 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। हालांकि उनकी पत्नी सुमोना हक का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुर्तजा ने मंगलवार को बताया कि वह और उनकी पत्नी सुमोना हक गत 20 जून को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने बताया कि उनका दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया जिसका नतीजा निगेटिव आया। हालांकि उनकी पत्नी सुमोना का एक बार नतीजा पॉजिटिव आया है।
 
मुर्तजा ने अपने फेसबुक पेज में कहा - मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की और ऐसे समय में मेरे लिए चिंता व्यक्त की। लेकिन मेरी पत्नी अब भी कोरोना से संक्रमित हैं। वह फिलहाल ठीक हैं, आप लोग उनके लिए प्रार्थना करें। बांग्‍लादेश के दो अन्य क्रिकेटर नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल भी अब स्वस्थ हो रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इनका घर में इलाज चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »