रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी वाइफ साक्षी ने उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'उस डेट को मार्क किया जब आपका जन्म हुआ, आप एक साल और बड़े, थोड़े और स्मार्ट, और भी ज्यादा मीठे हो गए। सचमुच। केक काटकर और मोमबत्तियां जलाकर अपना जन्मदिन मनाएं जन्मदिन मुबारक हो, बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन धोनी के बारे में साक्षी इंस्टाग्राम के जरिए लगातार अपडेट्स देती रहती हैं।
धोनी इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ हैं। जन्मदिन से पहले धोनी ने 4 जुलाई को ही अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में अपने कॉलेज की दोस्त साक्षी सिंह रावत से चुपचाप शादी रचा कर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इंडिया टीम के कप्तान धोनी ने साक्षी को प्रपोज कैसे किया था। दोनों ने शादी भी बहुत चुपचाप तरीके से की थी।