26 Apr 2024, 05:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत में हुए 2011 विश्व कप फाइनल फिक्स होने के जांच परिणाम सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 11:33PM | Updated Date: Jul 3 2020 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलम्बो। भारत में हुए 2011 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल के फिक्स होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है और तत्कालीन श्रीलंकाई खेल मंत्री महेंद्रानंद अलुथगमागे के फाइनल फिक्स होने आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। विश्व कप फाइनल फिक्स होने के आरोपों की जांच पूरी हो गयी है और खिलाड़ियों को क्लीन चिट दे दी गयी है। 
 
विशेष जांच दल के प्रमुख जगत फोन्सेका ने यह जानकारी दी है। जांच दल ने फिंिक्सग के आरोपों को लेकर विश्व कप के समय कप्तान रहे कुमार संगकारा, उपकप्तान रहे माहेला जयवर्धने, उस समय राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष रहे अरविन्द डी सिल्वा और सलामी बल्लेबाज उपुल तरंगा से पूछताछ की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »