20 Apr 2024, 18:52:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ ने की कप्‍तान कोहली की जमकर तारीफ, भारत के खिलाफ 'टेस्ट' के लिए बेताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:23AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया की क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अब तक जो संकेत मिले हैं उनके मुताबिक टीम इंडिया का इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना तय है। दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंडिया के खिलाफ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही स्मिथ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। स्मिथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया है।
 
स्मिथ ने साथ ही कहा कि वह और कोहली मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और यह खेल का एक हिस्सा है। स्मिथ ने कहा, " मैंने विराट से मैदान के बाहर बातचीत की है और हाल के दिनों में कुछ संदेशों के माध्यम से यह जानने की कोशिश की है कि भारत में चीजें कैसे चल रही है। वह एक शानदार इंसान है और हम दोनों मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और यह खेल का एक हिस्सा है।"
 
उन्होंने कहा, "विश्व कप में भारतीय प्रशंसकों को विराट का इशारा जो मुझे और डेविड वार्नर को थोड़ा दर्द दे रहा था, मैंने उसकी सराहना की और मैं उनसे सीधे उनके साथ इसे साझा करता हूं। वह एक शानदार इंसान है और उन्होंने जिस तरीके से भारतीय टीम का नेतृत्व किया है, वह अद्भुत है।"
 
स्मिथ ने हाल ही में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की थी। स्मिथ ने कहा था, " हां, वह बहुत अच्छा है। उनकी बल्लेबाजी आंकड़े ही उनके बारे में चीजें बयां करती है। मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि हम उसे कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखेंगे। वह पहले ही बहुत रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं, मैं उन्हें कई वर्षों से तोड़ता हुआ देख रहा हूं। उनको रनों की भूख है और वह रूकने वाले नहीं है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »