19 Apr 2024, 06:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट एक शानदार इंसान : स्टीव स्मिथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 5:57PM | Updated Date: Jun 20 2020 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की तारीफों  के पुल बांधते हुए उन्हें एक शानदार इंसान बताया है। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘मैंने उनसे मैदान के बाहर यदा-कदा बातचीत की है और हाल के दिनों में कुछ संदेशों के माध्यम से जानने की कोशिश की कि भारत में चीजें कैसे चल रही हैं। वह एक शानदार इंसान है और हम दोनों मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं और यह खेल का हिस्सा है।’’        

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वकप के दौरान विराट ने जिस तरह से भारतीय प्रशंसकों को इशारा किया था वह मेरे और डेविड वार्नर के लिये बहुत ही राहत भरा था। उस समय हमारी हूटिंग हो रही थी लेकिन विराट ने दर्शकों की तरफ इशारा किया था कि ऐसा करना ठीक नहीं है। मैंने इसे लेकर उनकी सराहना की और उनसे यह बात निस्संकोच  साझा की। विराट ने जिस तरह से  भारतीय टीम का नेतृत्व किया है वह अद्भुत है और जब वह इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आएंगे तो उनके साथ खेलना बहुत ही विशिष्ट क्षण होगा जिसका हमें बेसब्री से इंतजार है।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »