29 Mar 2024, 18:37:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

PAK के पूर्व कप्‍तान ने कहा- सचिन के हमले ने PAK को ध्वस्त कर दिया था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:12AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की पाकिस्तान के खिलाफ 2003 विश्व कप में खेली गयी पारी आज भी वनडे क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक मानी जाती है और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान तथा तेज गेंदबाज वकार युनूस का कहना है कि यह सचिन की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। वकार ने मास्टर ब्लास्टर सचिन की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी को अद्भुत बताते हुए कहा है कि उस पारी में सचिन के हमले ने पाकिस्तान को ध्वस्त कर दिया था।
 
वकार ने क्यू20 के दौरान ग्लोफैंस के साथ एक शो में सचिन के सबसे खास फैन सुधीर कुमार चौधरी के सवाल पर कहा,‘‘2003 में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन  की पारी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है क्योंकि उन्होंने इतना अच्छा खेला और विशेषकर इसलिए क्योंकि उस दिन भारत दबाव में था और हम गेंदबाजी में अच्छे थे। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘शायद अगर आप सचिन से इस बारे में पूछेंगे तो वह भी यही बात कह सकते हैं कि यह शायद उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी।
 
जिस तरह से उन्होंने शोएब अख्तर, वसीम अकरम और मेरे ऊपर दबाव डाला और जिस तरह से उन्होंने आक्रमण किया और जल्दी रन बटोरे, मुझे लगता है कि यह अद्भुत पारी थी।’’ सचिन के बारे में एक अन्य प्रशंसक के सवाल पर वकार ने कहा, ‘‘सचिन न केवल एक महान खिलाड़ी हैं, बल्कि एक महान इंसान भी हैं।
 
एक इंसान के रूप में अपने टेस्ट रिकॉर्ड और वनडे रिकॉर्ड को एक तरफ रखते हुए, अपने गुणों के कारण, सभी उम्र के लोग उन्हे बेहद पसंद करते हैं। वह बहुत विनम्र आदमी हैं और सभी ने उनकी उपलब्धियों को देखा है और उनके मैदान पर प्रदर्शन भी देखा है। कुल मिलाकर अपने करियर को संभालने के तरीके के लिए उन्हें पूर्ण अंक मिलते हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »