26 Apr 2024, 02:50:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा जैसी दिख रही हैं ये महिला, तस्‍वीर हो रही है बहुत वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 12:09AM | Updated Date: Jun 19 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक तस्‍वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर में रोहित शर्मा एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं जो बिल्कुल रोहित शर्मा जैसी ही दिख रही है। इस तस्‍वीर को स्पिनर युवजेंद्र चहल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है।
 
दरअसल एक ऐप के जरिए युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की फोटो का ही फीमेल वर्जन बनाया और फिर उनके साथ रोहित शर्मा की ओरिजनल फोटो शेयर कर दी। इस फोटो को शेयर करते हुए चहल ने लिखा, 'रोहित शर्मा भइया आप बहुत क्यूट लग रहे हैं।' इस फोटो पर फैन्स ने भी काफी मजेदार कमेंट्स दिए हैं। युजवेंद्र चहल इन दिनों गुरुग्राम में अपने घर पर हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते अभी तक टीम इंडिया के क्रिकेटर प्रैक्टिस पर लौट नहीं सके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »