28 Mar 2024, 22:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुशांत सिंह के मौत की खबर से महेंद्र सिंह धौनी को लगा धक्का, सामने आई....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:04PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रविवार की दोपहर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर ने देश को सदमे में डाल दिया। अचानक से एक बेहतरीन अभिनेता के मौत की खबर ने पूरे देश को हिला दिया। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनीं फिल्म में सुशांत ने उनका किरदार निभाया था यह उनके करियर में बड़ा बदलाव लेकर आया। धौनी ने अभिनेता के निधन पर क्या प्रतिक्रिया दी यह सभी जानना चाहते हैं।

एमएस धौनी के उपर बनी फिल्म के बिजनेस मैनेजर अरुण पांडे ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान को जब इस खबर की जानकारी मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था। सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर सुनने के बाद धौनी बहुत ही ज्यादा दुखी हुए। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

अरुण ने एबीपी से बात करते हुए कहा, “हमें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा कि ऐसा कुछ हो गया है। मैं इस हालत में नहीं हूं कि किसी तरह के अपने दुख का इजहार कर सकूं। माही भी बहुत ही ज्यादा उदास हैं। यह बहुत ही दुखी करने वाली घटना है।”

“सुशांत महज 34 साल के ही थे उनके सामने एक बहुत ही बेहतरीन करियर इंतजार कर रहा था। मुझे इस बात में कोई शक नहीं कि उनका भविष्य शानदार था। हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। सुशांत पूर्व क्रिकेटर किरन मोरे की निरगानी में प्रैक्टिस किया करते थे जिन्होंने विकेटकीपिंग सिखाई थी, जो माही की भूमिका निभाने के लिए बहुत ही अहम था।”

साल 2016 महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म बनी थी। इस फिल्म में धौनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत ने 9 महीने पूर्व विकेटकीपर किरन मोरे से साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग की थी। फिल्म में उनको देखने के बाद लोगों के ऐसा लगा जैसे बड़े पर्दे पर धौनी ही हैं सुशांत नहीं। 

“मुझे आज भी याद है सुशांत को प्रैक्टिस से दौरान बहुत ही बुरी चोट लगी थी बल्कि उनकी हड्डी में भी क्रैक आया था लेकिन वो आत्मविश्वास से भरे थे, उन्होंने रिहैब में कड़ी मेहनत की और महज हफ्ते भर में वापसी करने में कामयाब हुए। माही भी उनके काम के प्रति समर्पण से काफी प्रभाववित थे।”

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »